गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर निदेशक पंचायतीराज को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में जिला कन्सल्टेन्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, योजना सहायक, खण्ड प्रेरक एवं डाटा इण्ट्री ऑपरेटरों ने महंगाई में वृद्धि का उल्लेख करते हुए वार्षिक मानदेय वृद्धि व एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग की। इस दौरान जिला कन्सल्टेन्ट बच्चा सिंह, ऋषिकेश सिंह, अभिजीत सिंह, बृजेश सिंह, आनन्द चतुर्वेदी, नीरज श्रीवास्तव, चेतई प्रसाद पटवा, अमरजीत चौधरी, रवि गुप्ता, राजकुमार चौहान, आनन्द चौहान, रंजीत पटेल, अजय यादव, रामप्रित प्रजापति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.