संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। वीबी जी राम जी योजना में कार्यरत तकनीकी सहायकों ने सोमवार को बेलहर ब्लॉक पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बेलहर कला शैलेश कुमार मुरारी को सौंपा। यह ज्ञापन तकनीकी सहायक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दिया गया। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर तकनीकी सहायकों ने सौंपा ज्ञापनतकनीकी सहायकों की समस्याएं बेलहर ब्लॉक पर सोमवार को तकनीकी सहायकों ने बीडीओ बेलहर को ज्ञपान दिया। ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के तहत कार्यरत तकनीकी सहायकों के मानदेय में पिछले पांच वर्षों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं महंगाई लगातार बढ़ रही है। संगठन की ओर से शासन और ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को कई ...