गढ़वा, अगस्त 20 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) कैडर संघ के सदस्यों ने मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा और प्रखंड प्रमुख आभा रानी को मांगपत्र सौंपा। कैडरों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। उसके बावजूद उनके मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। मांगपत्र में बताया गया है कि जेएसएलपीएस के सेतु, जीसीआरपी, एलएचबीआरपी, बैंक सखी, एफआईसीआरपी, एब्ल्यू, एकेएम, एपीएस, सीआरपीईपी, जेआरपी और आईपीआरपी सहित विभिन्न कैडर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जेएसएलपीएस कर्मियों ने की मानदेय बढ़ोतर...