मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जेएसएलपीएस कैडरों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
रांची, अगस्त 31 -- खूंटी, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत कैडरों ने मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जेएसएलपीएस कैडर संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त एवं डीएमएमयू खूंटी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में कैडरों ने कहा कि खूंटी, कर्रा, अड़की, मुरहू, तोरपा और रनिया प्रखंडों में वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के संचालन और लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कैडरों का कहना है कि वर्तमान मानदेय दैनिक मजदूरी की दर से भी कम है। इसके अलावा निर्धारित समय से अधिक काम लेने के बावजूद अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.