जौनपुर, फरवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि अब शिक्षामित्रों को एक अप्रैल 2026 से 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और इसे नौ वर्षों बाद मिली बड़ी राहत बताया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में सद्भावना पुल के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री छोटेलाल गौतम ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे पहले से अधिक मनोयोग से शैक्षिक कार्य कर सकेंगे। बैठक में योगेश कु...