मेरठ, सितम्बर 2 -- नगर पालिका परिषद सरधना के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। भर्ती में पारदर्शिता के साथ समय पर वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी और सेवा सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। इस दौरान शावेज अंसारी, पिंकी सोम, पंकज टाली, शानू जैन, राहुल पाल सहित सभासद, जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले में हजारों आउटसोर्स कर...