दुमका, मार्च 26 -- दुमका। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को काठीकुंड डाक बंगला परिसर में की गई। जिसकी अध्यक्षता दुलाड़ टुड ने की। बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत संघ के राज्य अध्यक्ष अनिता देवी एवं कन्हाईडीह स्कूल के रसोइया रेबेका मुर्मू की आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट मौन रखा गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ -साथ रसोइया कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की ने कहा कि रसोइया को मात्र तीन हजार रूपया मानदेय के रूप में दिया जा रहा है। यह कहीं से उचित नहीं है। महंगाई को देखते हुए कम से कम दस हजार रूपया प्रति माह भुगतान करना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.