विकासनगर, अप्रैल 6 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकासनगर में ब्लॉक में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, यहां तक कि मुख्यमंत्री आवास कूच कर चुके हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...