मानदेय बढ़ाने समेत छह मांगों को लेकर समूह सखियों का धरना
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- कुंभी ब्लॉक परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समूह सखियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों की आवाज बुलंद की। उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया गया है। समूह सखियों की प्रमुख मांगों में वर्तमान दो हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, समूह सखियों को स्थायी एवं नियमित किए जाने, लोकोस एप पर कार्य करने के लिए टैबलेट या मोबाइल उपलब्ध कराने और मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाने की मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैंक साखियों ने किया प्रदर्शन इसके अलावा समूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.