लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्र और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने के फैसले पर परिषद ने सीएम का आभार जताया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि शिक्षामित्रों को अब 10000 के स्थान पर 18000 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24716 अंशकालिक अनुदेशकों को 17000 का मानदेय मिलेगा। संयुक्त परिषद ने प्रदेश में कार्यरत 2,40,000 आशा बहू, आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.