मानदेय बढ़ाने को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
प्रयागराज, सितम्बर 10 -- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में गुरुवार को तीसरे दिन मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इंटर्न डॉक्टरों ने 'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' लिखी हुईं तख्तियां लेकर अस्पताल के गेट पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते दूर-दराज से आए मरीज मायूस होकर लौट गए। जूनियर डॉक्टरों की पढ़ाई भी बाधित रही। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों की तरह आयुष के इंटर्न को भी 25000 रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। हालांकि मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को संज्ञान में लेते हुए निदेशक होम्योपैथी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कॉलेज प्रशासन से वित्तीय व्यय भार से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एक लाख रुपये मानदेय के लिए रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.