मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को सौंपकर मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो अन्य सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं विभाग से अनुरोध करती आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.