रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- किच्छा। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार से प्रतिदिन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। इस दौरान उन्होंने बैनर लेकर मुख्यमंत्री से मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.