मानदेय बढ़ाने को इंटर्न डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, अगस्त 5 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार को मासिक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदेश के अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों के समान 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की। इंटर्न डॉक्टरों ने ज्ञापन में बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड सहित विभिन्न विभागों में नियमित सेवाएं देते हैं। कई बार उन्हें लगातार रात्रिकालीन ड्यूटी और आपातकालीन सेवाओं का दायित्व भी निभाना पड़ता है। इसके बावजूद वर्तमान मानदेय कार्यभार और बढ़ती महंगाई के अनुरूप नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को 30 हजार रुपये या उससे अधिक मानदेय मिल रहा है, जबकि जौनपुर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.