मानदेय बढ़ाने के लिए सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
देहरादून, सितम्बर 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मानदेय में बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा राशि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। आंगनबाड़ी संयुक्त संगठन मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्र हुईं। यहां से राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों के त्वरित निस्तारण की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.