बुलंदशहर, जून 1 -- पहासू ब्लाक के पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में पहासु ब्लाक में हंगामा किया तथा मानदेय बढाने,संविदा व्यस्था समाप्त करने,ग्राम पंचायत अधिकारी की सीधी भर्ती में अनुभवी पंचायत सहायकों 50 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण देने तथा महिला पंचायत सहायकों के लिए नियमानुसार व्यवस्था करने सहित अन्य कई मांगों से सम्बंधित ज्ञापन दिया गया। बीडीओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक अवधेश प्रताप सिंह ने लिया। पंचायती राज विभाग के निदेश को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन में 6000 से बढ़कर मानदेय को 30 हज़ार करने की मांग की। मुख्य मांगों में मानदेय को ग्राम पंचायत के फंड से अलग कर सीधे राज्य स्तर से डीबीटी के माध्यम से भेजने तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की भी मांग की गई है। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि व नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत...