हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बुद्ध पार्क में धरना गुरुवार को 16वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि उनका वेतन 9000 रुपये से बढ़ाकर 24000 रुपये किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द निर्णय लेने की मांग की। धरने को अर्जुन बिष्ट और हरिश पनेरू ने समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर ने हनुमान चालीसा का पाठ किया यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर ने अनदेखी का आरोप लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.