बस्ती, जून 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यसमिति ने 21 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में राज्य कर्मचारियों, श्रमिकों, संविदा कर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मियों, एनएचएम कर्मचारियों, रोडवेज कर्मियों, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। इसके साथ संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने भी आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीएमएस ने आठवें वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नियमावली बनाने, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने, 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की बहाली, सफाई कर्मियों की भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथ...