मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आजीविका कैडर महिलाएं पहुंचीं समाहरणालय
गढ़वा, अगस्त 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आजीविका कैडर संघ से जुड़ी काफी संख्या में महिलाएं पुराना समाहरणालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय पहुंचीं। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय में मांग पत्र सौंपने के बाद उपायुक्त को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। महिलाओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। विदित हो कि 18 अगस्त से जेएसएलपीएस में गांव से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्यरत करीब पांच हजार महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कैडरों के हड़ताल पर चले जाने से आजीविका से जुड़ी कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- सेविकाएं 25 अगस्त को करेंगी सांकेतिक हड़ताल उनमें प्रशिक्षण, बैंक संबंधी कार्य, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूहों की बैठक, महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.