रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- मयंक त्यागी, किच्छा। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाढ़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाने की मांग की। आंगनबाढ़ी कार्यकत्रियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनका मानदेय में वृद्धि नहीं की जाएगी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।गुरुवार को तहसील गेट के सामने आंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने के दौरान आंगनबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष मुन्नी ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगभग आठ साल से 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। इस मंहगाई के दौर में इतने कम मानदेय में उनका गुजारा नहीं हो रहा है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार 24 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की। मुन्नी ठाकुर ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर एक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.