मानदेय बढ़ने से खिले अनुदेशकों के चेहरे
हरदोई, मई 17 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों के लिए रविवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा के बाद जिले के अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह तथा पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' ने अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.