सोनभद्र, जुलाई 27 -- दुद्धी। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि होने से उनमें खुशी देखी गई। अनुदेशकों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के परिणामस्वरूप यह संभव हो सका। अप्रैल 2026 से 17 हजार रुपये मासिक मानदेय लागू हो गया है। साथ ही मार्च 2017 से मार्च 2026 तक के एरियर भुगतान का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद बढ़ गई है। अनुदेशकों का कहना है कि लंबे समय बाद मानदेय में हुई वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। इससे वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने सहित पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक सुगमता से कर सकेंगे। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष रुचि केसरी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, राकेश राजन सिंह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ पटेल, जिला म...