मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- शनिवार को ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के उपलक्ष्य में सामूहिक धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सामूहिक रूप से आभार जताया। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3000 रुपये से बढ़कर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 1500 रुपये से बढ़कर आठ हजार रुपये हुआ है। सरकार ने आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है।विधायक ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.