मानदेय बढ़ते ही 1157 शिक्षा मित्रों के खिले चेहरे
आगरा, मई 5 -- मानदेय बढ़कर 18,000 होने से जिले के 1157 शिक्षा मित्रों के चेहरे खिल उठे। विधायकों व अधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों को प्रतीकात्मक चैक प्रदान किये। इस मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत एवं विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, डीएम प्रणय सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों एवं अनियमितताओं के कारण वर्ष 2017 में लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.