मानदेय बकाया होने पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन
उन्नाव, अप्रैल 18 -- बीघापुर। ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक में नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को विकास खंड बीघापुर में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रामजी यादव व ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द शंकर के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक कलमबंद हड़ताल किया है। 16 माह तक का मानदेय बकाया है। ईपीएफ की धनराशि अभी तक खाते में नहीं जमा की गई है, जोकि बहुत बड़ी लापरवाही है। 2 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व 5 मई को लखनऊ में समस्त कार्यकारिणी की बैठक के बाद विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निर्धारित होगा। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरु की हड़ताल ज्ञापन ब्लॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.