मानदेय न मिलने से सीएचओ नाराज, संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा
बुलंदशहर, मई 29 -- जनपद में दो से तीन महीने से मानदेय न मिलने से नाराज कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने ऑनलाइन कार्य बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि शनिवार को एक महीने का मानदेय आने की संभावना है। सीएचओ यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कर्मचारियों की पीड़ा साझा करते हुए बताया कि जिले में तैनात अधिकांश सीएचओ बाहरी जनपदों के रहने वाले हैं। वे यहां किराए के कमरों में रहकर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। मानदेय न मिलने के कारण अब मकान मालिक उन पर किराए के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा जब मानदेय ही नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.