उन्नाव, जनवरी 16 -- अचलगंज। अचलगंज नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारी तीसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे, जिससे पूरे कस्बे में गंदगी फैल गई है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत अचलगंज में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत 62 सफाई कर्मचारी पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। मंगलवार से शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्चों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हड़ताल के चलते नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। कस्बे की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.