बलरामपुर, मार्च 10 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। विकास खंड रेहरा बाजार मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मनरेगा कर्मियों को पिछले 11 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि मानदेय न मिलने से कर्मियों को बच्चों की स्कूल फीस भरने और घरेलू खर्च चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यूएएन खाते में ईपीएफ जमा न होने की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है।खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को जायज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.