मानदेय न मिलने से मेडिकल कालेज के सफाई कर्मियों में आक्रोश
सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र,संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल सोनभद्र में कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों ने बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है। मेडिकल कालेज के बी-ब्लॉक में एसएमसी कंपनी के माध्यम से नियुक्त लगभग 15 से 20 सफाई कर्मियों ने सफाई कर्मी अरुण के नेतृत्व में सुबह करीब 9 बजे से एल-2 अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- वेतन सहित अन्य मांगो को लेकर अनुबंध और आउट शोरसिंग कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.