मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
रामपुर, मार्च 10 -- शाहबाद। लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में कर्मियों ने कार्यक्रम अधिकारी/खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद के मनरेगा कर्मी, जिनमें ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं, विभागीय कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद जुलाई 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली और होली जैसे त्योहार भी बिना वेतन के गुजर गए, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 3 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.