आजमगढ़, मार्च 3 -- मोहम्मदपुर। होली पर्व पर मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों की इस बार होली फीकी रहेगी। हालांकि सीएम आदित्यनाथ योगी ने होली के पहले सभी कर्मचारियों को मानेदय भुगतान का निर्देश दिया था। इसके बावजूद मनरेगा कर्मियों को वेतन अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया। बता दें कि जिले में करीब 11 सौ मनरेगा कर्मी और 22 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, 22 कंप्यूटर आपरेटर, डेढ़ सौ तकनीकी सहायक और नौ रोजगार सेवक हैं। जिसमें रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों का सात से आठ माह का मानदेय बकाया है। अतिरिक्त अधिकारी का करीब तीन माह का मानदेय और कंप्यूटर ऑपरेटर का चार माह का मानदेय बकाया है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर संगठन के जिलाध्यक्ष सच्चेलाल यादव ने बताया कि बकाया मानदेय के लिए शासन को अवगत कराया था, लेकिन सरकार की ढुलमूल रवैये के कारण होली पर्व पर मानदे...