बलरामपुर, मार्च 9 -- पचपेड़वा, संवाददाता। विकासखंड पचपेड़वा के मनरेगा कर्मियों में लंबे समय से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इसको इसको लेकर मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों का कहना है कि जुलाई 2025 से उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मनरेगा कर्मचारियों ने बताया कि वे पूरी निष्ठा से मनरेगा के तहत सरकारी योजनाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में लगे हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उनका वेतन अटका हुआ है। दीपावली के बाद अब होली जैसे बड़े त्योहार पर भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। ज्ञापन में कर्मियों ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले जीवन के अधिकार का उल्लंघन बताया। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.