गंगापार, मार्च 2 -- विकास खंड उरुवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को अब तक मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यरत संविदाकर्मियों में इसको लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ एवं ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनीश कुमार मिश्र उर्फ सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को समय से भुगतान नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...