बहराइच, मार्च 1 -- मोतीपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन स्तर से होली पर्व से पूर्व सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके भुगतान नहीं किया गया। नियमित रूप से ड्यूटी करने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले भुगतान न होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों में मायूसी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...