उरई, मई 14 -- माधौगढ़, संवाददाता। मानदेय न मिलने से नाराज 20 आशा एंव आशा संगनियों ने सीएचसी प्रभारी डा मनीष राजपूत को ज्ञापन सौंपा। इसमें मानदेय का भुगतान शीघ्र कराएं जाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि तीन माह से आशा व आशा संगनियों को मानदेय नहीं दिया गया है। जिससे वर्करों को परिवार चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आशा वर्करों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की सबसे छोटी शुरूआत की कड़ी है फिर भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वर्करों का कहना है कि शीघ्र मानदेय नहीं दिया जाता है तो आशा वर्कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस दौरान राजकुमारी, भारती, सुनीता देवी, भूरी देवी, रामसखी, विनीता देवी, अवधेशी, रेखा, रेश्मा, पुष्पा देवी, रमाकांती, गीता देवी, गुडडी देवी, रमा देवी, सीता रानी आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...