मानदेय न मिलने से नाराज सीएचओ ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, मई 12 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरदा में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) ने लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सीएचओ का आरोप है कि पिछले छह माह से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएचओ कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 20 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरदा के समस्त सीएचओ पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- 20 मई तक मानदेय नहीं तो करेंगे कार्य बहिष्कार ज्ञापन सौंपने वालों में जवाहर शाहू, रूपीन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.