बहराइच, अप्रैल 27 -- पयागपुर, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों को 5 माह से मानदेय नहीं मिला है। ईपीएफ की धनराशि भी खाते में नहीं जमा की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को ब्लॉक में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पयागपुर विकास कुमार राय को सौंपा। साथ ही एक पोस्ट कार्ड भी मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से भेजा गया। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया l कहा कि शासकीय कार्य के लिए शासन की ओर से मोबाइल नहीं दिया गया है। जब तक हमें बकाया मानदेय नहीं मिलेगा तब तक कार्य नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों ने विधायकों से मांगा लम्बित मानदेय कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि सभी ग्राम रोजगार सेवकों को मोबाइल मिलना अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिलाध्...