मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवकों में नाराजगी
इटावा औरैया, मई 14 -- ऊसराहार। विकासखंड ताखा में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने कई महीनों से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं बीडीओ विजय शंकर प्रसाद को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।
समस्या का विवरण पत्र में कहा गया है कि ताखा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का पिछले 9 से 10 महीनों से मानदेय लंबित है। मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बच्चों की शिक्षा, दैनिक खर्च और आने-जाने के लिए पेट्रोल जैसी जरूरी व्यवस्थाएं करना भी मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन और चेतावनी रोजगार सेवकों ने अधिकारियों से जल्द भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.