शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने मार्च और अप्रैल माह का मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सीएमओ के माध्यम से भेजकर जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि मई माह की 12 तारीख बीत जाने के बावजूद दो माह का मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जल्द लंबित मानदेय का भुगतान नहीं कराया गया तो संगठन को मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जैसे कठोर कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संव...