मानदेय न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल
फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश एनएचएम कर्मचारी समिति के आह्वान पर जिलेभर के कर्मचारियों ने 'नो-वर्क नो-पे' के तहत हड़ताल पर जाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इससे पहले सोमवार को काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। यह भी पढ़ें- एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.