उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। लंबे समय से मानदेय न मिलने से आक्रोशित आउटसोर्स कर्मियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। बताया गया कि अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्यूनिकेशन प्रा. लि. द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कई चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की तैनाती की गई है। कर्मियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के छह माह तथा वर्ष 2025-26 में जनवरी और फरवरी माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से भुगतान की मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से उन्हें परिवार के भरण-पोषण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुरेंद्र, राजेश, आदर्श, अनुज, संजय, विनय समेत कई कर्मचारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.