मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध
लखीमपुरखीरी, मई 20 -- मितौली। सीएचसी मितौली में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। दो माह से मानदेय न मिलने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश है। दो माह से मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। संविदा कर्मियों ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर पहले भी आंदोलन किया गया था। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। विरोध के बावजूद कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखीं जिससे मरीजों को परेशानी न हो। कर्मचारियों ने जल्द मानदेय भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने जताया विरोध यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.