चित्रकूट, मई 12 -- चित्रकूट। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने लंबित मानदेय का भुगतान न होने पर सीएमओ व सीएमएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह व महामंत्री शंकरदीन वर्मा ने ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पिछले मार्च व अप्रैल माह का मानदेय अभी तक कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मांग किया कि अगर आगामी 20 जून तक कर्मचारियों को दो माह का मानदेय प्राप्त नहीं होता है, तो 21 जून से वह लोग कार्य बहिष्कार करेंगे। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों का 21 से कार्य बहिष्कार का ऐलान यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने से नाराज सीएचओ ने सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...