मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 4 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर ब्लाक परिसर में बुधवार को रोजगार सेवकों ने मानदेय न मिलने पर बुधवार को प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। ग्राम सेवक जयसिंह ने कहा कि करीब नौ महीने से हम लोगों को मानदेय नहीं मिला है। जिससे खाने के लाले पड़ गए हैं। इतना ही नहीं, बच्चों की फीस भी बकाया है। इस समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणा को लागू करने व एचआर पालसी मानदेय बढ़ोतरी का आदेश हुआ था, लेकिन उस पर भी कोई पहल नहीं हुई। ईपीएफ का पैसा यूएनए खाता में जमा नहीं होता है। ज्ञापन देने वालों में इंद्रकला, माधुरी, अमोज, सुरेंद्र कुमार, अनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.