कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- कड़ा ब्लॉक में मनरेगा योजना से जुड़े कर्मचारियों ने लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर गुरुवार को 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध दर्ज कराया। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई महीनों से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान लंबित है। इससे कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने के कारण बच्चों की स्कूल की फीस, जरूरत के समान एवं कई तरीके कि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.