उन्नाव, मार्च 11 -- बीघापुर। लंबे समय से मनरेगा कर्मियों को मानदेय न मिलने से आक्रोशित नेताओं ने खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम को ज्ञापन सौंप पर अविलंब मानदेय दिलाए जाने की मांग की। आक्रोशित कर्मियों ने ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद शंकर के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल मानदेय दिलाए जाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा है मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में शशिकांत शुक्ला, सुरेश वर्मा, विष्णु बाबू ,रामजी यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...