जौनपुर, फरवरी 27 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्धारित मानदेय न मिलने से नाराज बीएलओ कर्मियों ने गुरुवार को सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की। दोपहर में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और आंगनवाड़ी संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 से बीएलओ कर्मियों का मानदेय पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा हुई थी, लेकिन इसका पालन अब तक नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि एसआईआर कार्य के दौरान मानसिक दबाव झेलना पड़ा और जबरन काम कराया गया, इसके बावजूद मानदेय नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सचिन कुमार पांडेय, राकेश कुमार, आशीष, विपिन कुमार, तनवीर हसन, उर्मिला यादव, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.