फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। मुख्यालय, ब्लॉक व गांवों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों व रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय, ईपीएफ/जीपीएफ समेत मांगों को लेकर 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को कर्मचारियों ने विभिन्न ब्लॉकों में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि भुगतान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बहुआ में सांकेतिक हड़ताल के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश, एपीओ महेंद्र, लेखा सहायक वैभव गुप्ता, तकनीकी सहायक परवेज सिद्दीकी, रामसनेही, फिरोज खान, पुष्पेंद्र सिंह, रामसिंह, दिनेश साहू, शिवदास सहित तमाम कर्मचारी डटे रहे। वहीं, विजयीपुर में रोजगार सेवक संघ ने बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को बड़ा रूप देने की बात कही। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़त...