मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध
औरैया, मई 20 -- दिबियापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने शासन और विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए लंबित मानदेय का जल्द भुगतान किए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, इसके बावजूद कर्मचारी नियमित रूप से अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।कर्मचारियों यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.