बरेली, मार्च 26 -- राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को लगभग तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस गंभीर समस्या को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी विद्यालयों की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार व संबंधित विभागों को तत्काल समाधान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.